इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के शक्ति प्रदर्शन से शत्रुओं के सभी षडयंत्र विफल हो जाएगें। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने गुरुवार के दिन तेहरान में राज्यपालों के सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि एसी स्थिति में कि जब शत्रु दिन प्रतिदिन घेराबंदी तंग करते जा रहे हैं, ईरानी राष्ट्र शक्ति प्रदर्शन करके शत्रुओं को अलग- थलग और विफल कर देगा। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने पश्चिम की ओर से लागू किये गये एकपक्षीय प्रतिबंधों को ईरान के विकास के अवसरों में बदल दिया है। राष्ट्रपति अहमदी नेजाद ने देश में आगामी राष्ट्रपति चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि अतीत की ही भांति पूर्ण उत्साह के साथ भारी मतदान के लिए जनता की चुनाव में भागीदारी शत्रुओं को निराश करती है और उस स्थिति में शत्रु ईरानी जनता के संकल्प को प्रभावित नहीं कर सकते। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद न कहा कि ईरान में चुनाव, इस बात के दृष्टिगत के ईरान क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत व प्रभावशाली देश है, पूरे विश्व पर प्रभाव छोड़ते हैं तथा विशेष रूप से महत्वपूर्ण समझे जाते हैं। .......... 166
19 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 374023
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र के शक्ति प्रदर्शन से शत्रुओं के सभी षडयंत्र विफल हो जाएगें.....